Prepaise

ऐप जल्द आ रहा है · अभी कोई पेमेंट नहीं लेते

सब्सक्रिप्शन 2–3 साल पहले पे करो, आज की शर्तों पर।

हर साल का सरप्राइज़ ऑटो-कट ख़त्म। एडवांस का पैसा सिर्फ़ उसी सब्सक्रिप्शन के लिए रहेगा, पेमेंट पर लॉक लगेगा, और रिन्यूअल पर 6 घंटे की रिग्रेट विंडो मिलेगी।

  • कोई लॉगिन नहीं
  • कोई पेमेंट नहीं
  • आपका डेटा आपके ब्राउज़र में

* ये प्लान किए गए फ़ीचर हैं। फ़ाइनल नियम लॉन्च पर बताएँगे।

Prepaise लॉकरडेमोलॉक
सब्सक्रिप्शन
वेबसाइट प्लान₹4,800/साल
साल 1: पहले से दिया
साल 2: पहले से दिया
साल 3: पहले से दिया
म्यूज़िक ऐप₹1,428/साल
साल 1: पहले से दिया
साल 2: पहले से दिया
साल 3: इस प्लान में नहीं
क्लाउड स्टोरेज₹1,560/साल
साल 1: पहले से दिया
साल 2: पहले से दिया
साल 3: पहले से दिया
कुल एडवांस, सिर्फ़ इन्हीं 3 कामों के लिए₹21,936
इस हफ़्ते के अनलॉक

डेमो है, असली पैसा नहीं। नंबर सिर्फ़ उदाहरण के लिए।

सब्सक्रिप्शन की 3 पुरानी परेशानियाँ

सरप्राइज़ ऑटो-कट

रिन्यूअल की तारीख़ भूल गए, और अकाउंट से पैसा कट गया।

हर साल नया दाम

प्लान वही, पर रिन्यूअल पर दाम बढ़ गया।

ग़लत पेमेंट का पछतावा

जल्दी में पे कर दिया, बाद में लगा ग़लती हो गई।

Prepaise कैसे काम करेगा

चार चीज़ें, सीधे शब्दों में।

2–3 साल का एडवांस प्लान

सब्सक्रिप्शन का 2 या 3 साल का पैसा एक साथ, आज की शर्तों पर। हर साल का ऑटो-कट नहीं।

सिर्फ़ उसी काम का पैसा

एडवांस का पैसा सिर्फ़ उसी सब्सक्रिप्शन पर लगेगा। दाम बढ़ा और पैसे कम पड़े, तब भी आपका एडवांस बचा रहेगा।

पेमेंट लॉक

पेमेंट को लॉक कर दो। अनलॉक के लिए 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन, और हफ़्ते में सिर्फ़ 2 बार। हर हफ़्ते लिमिट रिफ़्रेश।

6 घंटे की रिग्रेट विंडो

रिन्यूअल की पेमेंट के 6 घंटे के अंदर कैंसल किया, तो 50% पैसा वापस।

* ये प्लान किए गए फ़ीचर हैं। फ़ाइनल नियम लॉन्च पर बताएँगे।

बचत कैलकुलेटर: दाम लॉक करने से कितना बचेगा?

अपने सब्सक्रिप्शन का साल का दाम डालो। देखो कि हर साल बढ़ते दाम पर रिन्यू करना, आज के दाम पर लॉक करने से कितना महँगा पड़ता है।

जल्दी चुनो
कितने साल

आपकी बचत

₹1,488

हर साल रिन्यू करके₹15,888
आज के दाम पर लॉक₹14,400

सिर्फ़ अंदाज़ा है, आपके डाले नंबरों पर। असली दाम और प्लान सर्विस देने वाली कंपनी तय करती है।

रिग्रेट विंडो: 6 घंटे का मौका

रिन्यूअल की पेमेंट हो गई, पर मन बदल गया? स्लाइडर चलाओ और देखो कब तक कैंसल करने पर 50% वापस मिलेगा।

2 घंटे बाद

डेमो है। पूरी शर्तें लॉन्च पर बताएँगे।

विंडो खुली है। वापस मिलेगा: ₹2,400

बचा समय: 4 घंटे 0 मिनट

अपना सब्सक्रिप्शन हिसाब

अपने सारे सब्सक्रिप्शन लिखो। महीने का ख़र्च, साल का ख़र्च और अगला रिन्यूअल एक नज़र में। सब कुछ सिर्फ़ आपके फ़ोन या ब्राउज़र में रहता है, हमारे पास नहीं आता।

पक्का? सब हटा दें?
महीने का ख़र्च₹0
साल का ख़र्च₹0
सबसे पहला रिन्यूअल–

    अभी कोई सब्सक्रिप्शन नहीं। ऊपर से जोड़ो या "उदाहरण भरो" दबाओ।

    उदाहरण के नंबर असली दाम नहीं हैं।

    नाम की कहानी: Pre + Paise

    Preपहले
    Paiseपैसा
    Prepaiseprepays

    Pre मतलब पहले। Paise मतलब पैसा। Prepaise मतलब पहले के पैसे, जो आपके सब्सक्रिप्शन को आगे तक चलाते हैं। अंग्रेज़ी में बोलो तो "prepays" जैसा लगता है, यानी पहले पे करता है। एक नाम, दो भाषा, एक ही मतलब।

    हमारा मक़सद

    पैसा आपका, कंट्रोल आपका

    कब, कितना और किस पर पैसा जाएगा, ये आप तय करो।

    ग़लती का दाम कम

    जल्दबाज़ी की पेमेंट का पछतावा पूरा नहीं भरना पड़ेगा।

    दाम बढ़ने की चिंता कम

    आज की शर्तों पर आगे का प्लान।

    हर सब्सक्रिप्शन, एक जगह

    सारे रिन्यूअल एक लिस्ट में। कुछ भूलना नहीं।

    आगे का प्लान

    प्लान है, वादा नहीं। बदल सकता है।

    1. अभी

      वेबसाइट और सोशल पेज: Instagram, X और YouTube पर @prepaise।

    2. अगला

      ऐप का डिज़ाइन और अर्ली एक्सेस लिस्ट।

    3. फिर

      ज़रूरी अप्रूवल और पेमेंट पार्टनर्स के साथ छोटा पायलट।

    4. लॉन्च

      Prepaise ऐप: एडवांस प्लान, पेमेंट लॉक और रिग्रेट विंडो।

    5. आगे

      हर तरह के सब्सक्रिप्शन और बार-बार वाली पेमेंट: ऐप, वेबसाइट, जिम, कोर्स और बहुत कुछ।

    आपके सवाल

    Prepaise क्या है?

    एक आने वाला ऐप, जिसमें आप सब्सक्रिप्शन का 2–3 साल का पैसा आज की शर्तों पर पहले दे सकोगे। वो पैसा सिर्फ़ उसी सब्सक्रिप्शन के लिए रहेगा, पेमेंट पर लॉक लगेगा, और रिन्यूअल पर 6 घंटे की रिग्रेट विंडो मिलेगी।

    क्या ऐप अभी चल रहा है?

    नहीं। अभी सिर्फ़ वेबसाइट और सोशल पेज हैं। ऐप जल्द आएगा। हम अभी किसी से कोई पेमेंट नहीं लेते।

    कोई Prepaise के नाम पर पैसे माँगे तो?

    हम अभी कोई पैसा, कार्ड नंबर, बैंक डिटेल या OTP नहीं माँगते। कोई Prepaise के नाम पर माँगे तो मत देना, और hello@prepaise.com पर बताना।

    दाम बढ़ गया तो क्या होगा?

    आपका 2–3 साल का एडवांस आज की शर्तों पर होगा। अगर दाम बढ़े और आपके पास पैसे कम हों, तब भी आपका एडवांस उसी सब्सक्रिप्शन के लिए बचा रहेगा।

    पेमेंट लॉक कैसे काम करेगा?

    आप किसी पेमेंट को लॉक कर दोगे। अनलॉक करने के लिए 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन लगेगा, और हफ़्ते में सिर्फ़ 2 बार अनलॉक हो पाएगा। ये लिमिट हर हफ़्ते रिफ़्रेश होगी।

    50% रिफ़ंड कब मिलेगा?

    प्लान के रिन्यूअल की पेमेंट के 6 घंटे के अंदर कैंसल करोगे, तो 50% पैसा वापस मिलेगा। पूरी शर्तें लॉन्च पर बताएँगे।

    कौन-से सब्सक्रिप्शन चलेंगे?

    हमारा लक्ष्य है कि Prepaise हर तरह की सब्सक्रिप्शन पेमेंट के साथ चले, जैसे ऐप, वेबसाइट प्लान, क्लाउड स्टोरेज, जिम या कोर्स। कौन-से पहले जुड़ेंगे, ये लॉन्च पर बताएँगे।

    क्या Prepaise बैंक या वॉलेट है?

    अभी नहीं। लॉन्च से पहले जो भी ज़रूरी अप्रूवल और पार्टनर चाहिए होंगे, उनके साथ ही पैसा सँभालने का काम शुरू होगा।

    मेरा डेटा कहाँ जाता है?

    इस वेबसाइट के कैलकुलेटर और सब्सक्रिप्शन हिसाब में जो भरते हो, वो सिर्फ़ आपके ब्राउज़र में रहता है। हमारे पास कुछ नहीं आता। आप मेल करते हो, तभी आपका ईमेल हमारे पास आता है।

    लॉन्च कब होगा?

    तारीख़ अभी तय नहीं है। सबसे पहले जानने के लिए Instagram पर @prepaise फ़ॉलो करो या hello@prepaise.com पर मेल करो।

    लॉन्च पर सबसे पहले जानो

    कोई फ़ॉर्म नहीं, कोई लॉगिन नहीं। बस फ़ॉलो करो या एक मेल भेजो।